फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाई की पिटाई से नाराज युवक ने शिक्षक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की पिटाई से नाराज युवक ने शिक्षक को पीटा
विज्ञापन

गांव के लोगों के समझाने के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
धनघटा(संतकबीरनगर)। विकास खंड हैंसर बाजार के परिषदीय शिक्षक की युवक ने बुधवार को पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देखकर गांव के लोगों ने शिक्षक को समझा-बुझाकर सुलह समझौता कराया।
क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में उसी गांव का एक बच्चा कक्षा तीन में पढ़ता है। मंगलवार को विद्यालय की छुट्टी हुई तो बच्चों के बीच विवाद हो गया। शिक्षक ने कक्षा तीन में पढ़ने वाले बच्चे को डांट फटकार कर दो-एक डंडे मार दिए। इससे रोता हुआ बच्चा घर पहुंचा। बुधवार को जब विद्यालय खुला तो बच्चे का बड़ा भाई विद्यालय पर पहुंचा और भाई को मारने-पीटने वाले शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई होता देख तमाम लोग पहुंच कर और बीच बचाव किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। शिक्षक थाने पर जाने की तैयारी करने लगे तो गांव के लोग समझाने में जुट गए। पिटाई के आरोपी युवक ने शिक्षक से माफी मांगी। एसओ जयवर्धन सिंह ने इस तरह की घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें