बखिरा। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरिओम बक्शी ने नई दिल्ली में शुक्रवार को अटल अक्षय ऊर्जा भवन में वैज्ञानिक अरुण कुमार चौधरी से मिलकर बखिरा नगर पंचायत में एक सौर ऊर्जा घर निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर दिया। विभाग की ओर से सौर ऊर्जा घर निर्माण के लिए शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया गया।
हरिओम बक्शी ने ऊर्जा भवन में वैज्ञानिक अरुण कुमार चौधरी से मिलकर कहा कि नगर पंचायत बखिरा में सौर ऊर्जा की जरूरत है।
सौर ऊर्जा घर से क्षेत्र की जरूरतें पूरी होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।
इससे क्षेत्र का भी विकास हो सकेगा। सौर ऊर्जा की उपलब्धता से बखिरा और आसपास क्षेत्र में भी सौर से चलने वाले तमाम कार्य हो सकेंगे। इससे ऊर्जा की कमी भी दूर हो सकेगी।
सौर ऊर्जा घर निर्माण होने से बखिरा क्षेत्र को सौर ऊर्जा के लिए बतौर मॉडल प्रस्तुत किया जा सकेगा। अटल अक्षय ऊर्जा भवन में कार्यरत वैज्ञानिक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि मिले हुए प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।