फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज निकलेगा जुलूस, इमाम चौक पर बैठाई जाएंगी ताजिया

Fri, 04 Jul 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में ताजिया तैयार करते हुए ताजियादार
विज्ञापन
मगहर। नगर सहित जिले के विभिन्न कस्बों व गांवों में नवी मुहर्रम का जुलूस शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगा। देर शाम तजियादारों के द्वारा चौक पर बैठाई ताजिया बैठाई जाएगी।
विज्ञापन

नवीं मुहर्रम के जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।
गौरतलब हो कि मुसलमानों के लिए मुहर्रम का महीना गम का महीना होता है। जिसमें अकीदतमंद कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन व दीगर 72 लोगों की याद में ताजिये निकालते हुए गमों का इजहार करते हैं।जिसमें शिया मुसलमान पूरे मुहर्रम महीने तक गम का इजहार कर मातम मनाते हैं। 9वीं मुहर्रम का जुलूस शनिवार की देर शाम निकलेगा। बकस्बा मगहर में शेरपुर मोहल्ले से निकलकर अंजानशहीद में चूड़ीफरोश से निकलकर अनजान शहीद में एक साथ मिलकर तकियाबाजार में पहुंचकर वापस अपने चौक पर बैठ जाएंगी।
इसी तरह खलीलाबाद में अंसार टोला, बिधियानी के अलावा, धौरहरा, सेमरियावां, बखिरा, मेहदावल, सई बड़हरा, भरपूरवा, पौली, कांटे, आदि जगहों पर जुलूस निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें