फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शाम को हुई बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, किसान भी खुश

विज्ञापन
खलीलाबाद में हो रही बारिश।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की शाम हुई बारिश से राहत मिली है। हालांकि बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव व सड़कों पर कीचड़ लग जाने से राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। यह बारिश फसल के लिए भी अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह तेज धूप की वजह से गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। बारिश के बाद शहर के बरई टोला, मेंहदावल बाईपास के पास, मड़या, विधियानी आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों को लगाकर जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखना का प्रयास किया। शाम को बारिश बंद होने के बाद शहर में चहल-पहल बढ़ गई। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे। किसान दशरथ यादव, रामपाल आदि ने बताया कि बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ ही फसल की सिंचाई की चिंता काफी हद तक कम हो गई है।
कोट....
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहां सफाई कर्मियों को भेजकर जल निकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन

मानसून सक्रिय हो गया है। इससे बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। जिससे किसानों को जहां सिंचाई की चिंता दूर होगी वहीं उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें