फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर से डीपीआरसी हाल तक मौन जुलूस निकालकर बंटवारे के पीड़ितों को याद किया गया। साथ ही विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाॅल में विभाजन विभीषिका पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
डीएम आलोक कुमार ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते हैं, जिनको भारत विभाजन के दौरान प्राण न्योछावर करने पड़े। ऐसे लोगों की याद में तथा भारत की वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी में सभी ने विभाजन विभीषिका पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म देखी और लाखों लोगों का विस्थापन, मानवीय त्रासदी की घटनाएं, मानवता और सभ्यता पर अत्याचार, ब्रिटिश शासन की दूषित मानसिकता को महसूस किया।
डीएम ने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बंट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था।
अध्यक्ष गुरुद्वारा खलीलाबाद सरदार अजीत सिंह व सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी ने विभाजन के दौरान अपने पूर्वजों द्वारा झेले गए मंजर की यादों को साझा करते हुए कहा कि वह समय बहुत ही पीड़ादायक था, जिसे याद रखते हुए भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो। इसके लिए हम सभी को आज संकल्प लेना है।
विज्ञापन

इस दौरान बलिराम यादव, राममिलन यादव, परविंदर सिंह, हरभजन सिंह, धर्म सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, ओएसडी राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें