फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा निकाली, कलम दवात की पूजा की

विज्ञापन
शहर में भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा निकालते कायस्थ समाज के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा निकाली, कलम-दवात की पूजा की
विज्ञापन

बैंक चौराहे पर आयोजित भंडारे में लोगों में प्रसाद बांटा गया
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शहर में कलम दवात पूजन व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा नेदुला चौराहे से शुरू होकर बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान तक गई। शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयकारे लगा रहे थे। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि कायस्थ दीपावली के दिन से यम द्वितीया के दिन तक कलम नहीं उठाते हैं। लेखनी के कर्ताधर्ता हमारे अराध्य देवता भगवान चित्रगुप्त स्वर्ग-नरक का लेखा जोखा लिखते हैं, इसलिए कायस्थ परिवार के लोग अपने अराध्य के पूजन को धूमधाम से मनाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बैंक चौराहे पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, डिॉ सलोनी श्रीवास्तव, डॉ शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कायस्थसमाज के लोगों ने घरों पर भी कलम दवात की पूजा की।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्रह्मचारी मोहल्ला स्थित मंदिर में कायस्थ समाज ने बृहस्पतिवार को कलम दवात व पुस्तक का पूजन किया। भगवान चित्रगुप्त की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया। कायस्थ महासभा के तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के लोग लेखनी के लिए जाने जाते हैं। इस दौरान सिद्धांत श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार सांथा स्थित चित्रगुप्त महाराज के मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान से की गई। इस दौरान किशन श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें