मगहर नगर पंचायत कार्यालय पर एसआईआर नोटिस का निस्तारण करते अधिकारी-संवाद
मगहर। नगर पंचायत हाल में एसआईआर निस्तारण फार्म कैम्प शनिवार को लगाया गया। इस दौरान जिन्होंने फार्म भरा था और उसका मैप नहीं हुआ था ऐसे मतदाता कैम्प में नोटिस का जवाब लेकर पहुंचे। जिनका निस्तारण किया गया और जरूरी सुझाव दिए गए।
नगर पंचायत मगहर में बीएलओ के द्वारा युद्ध स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया था। इस दौरान किसी कारणवश मतदाताओं के एसआईआर फार्म की मैपिंग नहीं हो पायी थी। उन्हें नोटिस जारी कर उनसे दस्तावेज तलब किया गया था। इसके निस्तारण के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अधिषासी अधिकारी वैभव सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगा। कैम्प में दस्तावेज लेकर लोग पहुंचे। जिनके कागजातो की जांच कर नोटिस का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, अभिरुद्दीन कादिरी, सुहेल अख्तर, तनवीर अहमद, फखरे आलम सनी, फैजान खान शेरू, बीएलओ बबीता गुप्ता, सुनील चुतुर्वेदी, बंदना, अशोक गुप्ता के अलावा नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।