पौली में एसआईआर की कार्रवाई पूरी करती बीडीओ-संवाद
- फोटो : संवाद
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक सभागार में एसआईआर को लेकर खासा भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार को भी एसआईआर नो मैपिंग के तहत सुनवाई की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सोनहन के आए मतदाता सुनवाई कार्यालय में मौजूद रहे। इआरओ के समक्ष अपना साक्ष्य पेश किया। इआरओ खंड विकास अधिकारी पौली श्वेता वर्मा ने बताया कि उपस्थित ज्यादा से ज्यादा मतदाताओ के साक्ष्य पूर्ण पाया गया। शेष मतदाताओं को अग्रिम 27 जनवरी को पुनः पूर्ण साक्ष्य के साथ बुलाया गया है। ब्लाॅक परिसर में आए संदीप, रूकमणि, विध्यवासिनी आदि मतदाताओं का कहना है कि नोटिस भेजे गए लोगों में से अधिकतर लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर गए हुए है। सूचना भेजी गई है। जल्द से जल्द आ जाएंगे। नो मैपिंग के लिए सरकार द्वारा दिए गए प्रपत्र इक्कट्ठा करने में बडी दिक्कत हो रही है। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग करने में दिक्कत आ रही है उनको सूचित किया जा रहा है सभी के साक्ष्य मिलने पर फीडिंग कराकर उन्हें मतदान और नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।