फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई से विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

- धनघटा क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव में मंगलवार की सुबह छोटे भाई से विवाद के बाद बड़े भाई ने जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि मूड़ाडीहा गांव निवासी 21 वर्षीय जीतबहादुर अपने 12 वर्षीय भाई से सुबह अज्ञात कारणों से विवाद किए। उसके बाद जीतबहादुर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिवार तथा गांव के लोग उसे लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि जीत बहादुर की मौत जहर खाने की वजह से हुई है। इस बात की जानकारी डॉक्टरों ने दी। जीत बहादुर के घर में उसका छोटा भाई और पिता सुदामा हैं। मां की मौत साल भर पहले हो गई थी। सूचना मिलने पर एसआई सुग्रीव राय को मौके पर भेजकर शव का पंचनामा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें