फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रिंस ने जीता शतरंज का फाइनल मुकाबला

Sat, 30 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी एवं महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद के समन्वयक डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो हमारी तार्किक व बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है। शतरंज के क्षेत्र में भारत दुनिया का अग्रणी देश है। आज भारत के डी गुकेश एवं आर प्रागनानंद दुनिया के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ी हैं।
शतरंज प्रतियोगिता में कुल आठ मैच हुए। फाइनल मैच प्रिंस कुमार चौधरी एवं आकाश श्रीवास्तव के बीच हुआ जिसमें प्रिंस कुमार चौधरी विजेता रहे। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रवक्ता विंदेश्वर एवं खेल प्रशिक्षक सुनील मैच रेफरी रहे। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शशिकांत राव एवं डॉ. विजय कुमार मिश्र निर्णायक मंडल में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें