फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

Sat, 30 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत माटीकला कौशल विकास योजना में 18 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षित, बेरोजगार नवयुवक, युक्तियां कुम्हारी कार्य में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए अवसर है।
विज्ञापन

दैनिक उपभोग की वस्तुएं, खिलौने, एवं मूर्तियां बनाना, मिट्टी के उत्पाद पर कटिंग एवं चित्रकारी आदि के लिए सामान्य, पिछड़ी जाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए 20 लाभार्थियों का चयन किया जाना है।
इच्छुक अभ्यर्थी चार सितंबर तक अपना फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पास बुक, शैक्षिक प्रमाणपत्र, राशन कार्ड के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑफलाइन के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें