फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर प्रकटोत्सव में नहीं आएंगे राष्ट्रपति

विज्ञापन
कबीर प्रकाट्य दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित के लिये पत्र देते मंहथ विचार दास और अन्य। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कबीर प्रकटोत्सव में नहीं आएंगे राष्ट्रपति
विज्ञापन

तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से आने का किया था आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर परिसर में आगामी फरवरी माह में कबीर प्रकाट्य दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कबीर उत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति को बुलाने के लिए महंत विचारदास के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया था लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

संत कबीर परिनिर्वाण स्थली के महंत विचार दास के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 15 जनवरी को मिला। उनसे मिलकर कबीर अंतर्ध्यान दिवस पर 23, 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कबीर उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया। महंत विचारदास ने बताया कि राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल से सहानुभूति प्रकट करते हुए पूर्व में नियोजित कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण कबीर उत्सव समारोह में शामिल न होने पाने का खेद प्रकट किया है। साथ ही कहा कि बाद में वे जरूर आएंगे। इस तरह से कबीर उत्सव समारोह में राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना समाप्त हो गई है। राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में महंत विचार दास, पूर्व आईएफएस अधिकारी अभय नारायण त्रिपाठी व चरखी दादरी के महंत नरेंद्र दास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें