फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तैयारियां पूरी, कल से शुरू होगा दस्तक अभियान

Fri, 10 Oct 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गिरधरपुर उप केंद्र पर दस्तक का प्र​शिक्षण लेती फ्रंट लाइन वर्कर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इस समय विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। शनिवार से दस्तक अभियान की शुरूआत होगी। इसके लिए फ्रंट लाइन वर्करों को प्रशिक्षित किया है। अभियान के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर घर-घर दस्तक देंगी और बुखार, टीबी, कुष्ठ, कुपोषण के मरीजों को चिह्नित करेंगी। इसके साथ ही लोगों के घरों में मच्छरों के पनपने की जगहों की खोजबीन की जाएगी। जिन घरों पर टीमें जाएंगी वहां पर स्टीकर लगाया जाएगा। अक्तूबर माह में चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान 11 से 31 अक्तूबर के बीच दस्तक अभियान चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही फ्रंट लाइन वर्करों को प्रशिक्षित कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्लान के अनुसार घर-घर जाएंगी।
यह फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण व उपचार की जानकारी प्रदान करेंगी। इसके साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के तहत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों का चिह्नीकरण कर सूचीबद्ध करेंगी। इसमें बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, टीबी, कुपोषण और कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करेगी। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान को लेकर तैयारियां पूरी की ली गई हैं। अभियान के तहत जिले में 1957 टीमें लगाई गई हैं। पर्यवेक्षण के लिए यूनिसेफ और डब्लूएचओ के कोआर्डिनेटरों के साथ ही अन्य टीमें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज मिलने पर टीमें उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजेंगी, जहां उनका इलाज किए जाने की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में फ्रंट लाइन वर्करों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें