फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सटीक और योजनाबद्ध तैयारी दिलाएगी सफलता

Tue, 30 Dec 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
युनूस अख्तर खान, प्रधानाचार्य मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, बोर्ड परीक्षा की तैयारी वाली खबर में
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों ने दिन-रात एक कर दिया है। विषय विशेषज्ञ की ओर से भी छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए जा रहे हैं। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद के हिंदी विषय के प्रवक्ता व प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय को प्रायः सरल समझकर कम समय दिया जाता है, जबकि अच्छे अंक के लिए हिंदी में भी सही रणनीति की आवश्यक होती है। जब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन शेष हों, तब बिखरी हुई पढ़ाई नहीं, बल्कि सटीक और योजनाबद्ध तैयारी ही सफलता दिला सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटें। हिंदी के प्रश्नपत्र सामान्यतः गद्य, पद्य, व्याकरण और लेखन कौशल पर आधारित होते हैं। अंतिम दिनों में पूरे पाठ्यक्रम को दोहराने के बजाय इन भागों को अलग-अलग समय देकर पढ़ें। इससे तैयारी सरल और व्यवस्थित रहती है। गद्य और पद्य में प्रश्नोत्तर पर ध्यान दें। कहानी, निबंध और कविता में भावार्थ, संदर्भ-प्रसंग तथा प्रश्नोत्तर बार-बार पूछे जाते हैं। पाठ का सार स्वयं शब्दों में लिखकर याद करें। कविता में भाव पक्ष और शब्दार्थ पर विशेष ध्यान दें। व्याकरण को हल्के में न लें।
उन्हाेंने कहा कि हिंदी में समास, उपसर्ग-प्रत्यय, अलंकार, रस, वाक्य-शुद्धि जैसे प्रश्न कम समय में अच्छे अंक दिला सकते हैं। नियमों को उदाहरण सहित दोहराएं और रोज 15-20 मिनट केवल व्याकरण को दें। उनका कहना है कि हिंदी की तैयारी कठिन नहीं, बस उसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। अंतिम दिनों में सही दिशा में किया गया अभ्यास हिंदी को अंकदायी विषय बना सकता है।
विज्ञापन

0

लेखन कौशल से पक्का करें अंक
निबंध, पत्र, संवाद, अनुच्छेद और अपठित गद्यांश हिंदी के ऐसे भाग हैं, जिनमें अभ्यास से सीधे अंक बढ़ते हैं। दो-तीन अच्छे प्रारूप याद कर लें और साफ-सुथरी लिखावट का अभ्यास करें। उत्तर लेखन की सही शैली अपनाएं। उत्तर हमेशा सरल, स्पष्ट और बिंदुवार लिखें। कठिन शब्दों के प्रयोग के चक्कर में भाषा को बोझिल न बनाएं। सुंदर लिखावट और अनुच्छेदों में लिखे उत्तर परीक्षक पर अच्छा प्रभाव डालते हैं।
0

पिछले प्रश्नपत्र अवश्य देखें
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से यह स्पष्ट हो जाता है कि किन पाठों और किन प्रश्नों पर अधिक जोर रहता है। इससे कम समय में प्रभावी तैयारी संभव होती है। आत्मविश्वास और संयम बनाए रखें हिंदी ऐसा विषय है, जिसमें घबराहट से सबसे अधिक नुकसान होता है। जो पढ़ा है, उसी पर विश्वास रखें। शांत मन से लिखा गया उत्तर ही अच्छे अंक दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें