फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीआरडी जवान व मंगल दलों ने निकाली रैली

Thu, 08 Jan 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विवेकानंद युवा सप्ताह के तहत रैली को रवाना करते जिला जज-स्रोत न्यायालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा ने प्राधिकरण की ओर से मनाए जा रहे विवेकानंद युवा सप्ताह के क्रम में बुधवार को पीआरडी जवान व मंगल दलों की रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली दीवानी कचहरी से होकर स्टेडियम गेट व बाईपास खलीलाबाद तक गई। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जयंती युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

उन्होंने पीआरडी जवान व मंगल दल के सदस्यों को ‘जीवन को हां, नशे को ना’ की शपथ दिलाई। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि इस समय प्राधिकरण द्वारा विगत पांच जनवरी से 12 जनवरी तक विवेकानंद युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा नई दिल्ली की ओर से निर्देशित कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील करते हुए सप्ताह भर की रूपरेखा बताई।
इस दौरान विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट कृष्ण कुमार, चीफ डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय युवा कल्याण अधिकारी रितेश कुमार वर्मा, पीआरडी ब्लॉक कमांडर गोरख प्रसाद व अनेक पीआरडी जवान व मंगल दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें