मेंहदूपार में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे दिन तीन मैच खेले गए। मेंहदूपार ने केचुआखोर को 83 रन से हरा दिया। इसके अलावा मुसहरा व धर्मसिंहवा ने भी एक-एक मैच जीता।
मेंहदूपार प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में बुधवार को पहला मैच मुसहरा व सेवाइचपार के टीम के बीच खेला गया। सेवाइचपार पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुसहरा की टीम सात ओवर में ही 72 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच मोहन को चुना गया। दूसरा मैच धर्मसिंहवा व खजुरी के बीच खेला गया। धर्मसिंहवा ने आठ ओवर में 120 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खजुरी की टीम 60 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच पुष्कर द्विवेदी चुने गए। तीसरा मैच मेंहदूपार व केचुआखोर के बीच खेला गया। मेंहदूपार ने पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवर में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केंचुआखोर की टीम 40 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवेश पांडेय को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।