फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथमा-2025 : संतकबीरनगर में लिखी जाएगी महिला सशक्तीकरण की नई इबारत

Mon, 16 Jun 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 जून को होटल सोनी इंटरनेशनल में आयोजित किया जाएगा प्रथमा सम्मान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अमर उजाला प्रथमा-2025, नारी सशक्तीकरण का एक प्रेरक मंच, 20 जून को खलीलाबाद के होटल सोनी इंटरनेशनल में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 60 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रथमा-2025 नारी शक्ति को सम्मान देकर उनके सपनों को उड़ान देने का मजबूत मंच प्रदान करेगा और संतकबीरनगर में नारी सशक्तीकरण की नई इबारत लिखेगा।
खलीलाबाद के डीघा बाईपास स्थित होटल सोनी में होने वाले इस कार्यक्रम को प्रेमा एजुकेशन एकेडमी, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल, होटल सोनी, कल्पित हॉस्पिटल, स्पर्श हॉस्पिटल, होटल नईमत, जयश्री जगन्नाथ प्रसाद साड़ी, कस्तूरी बेकर्स, अशोका हॉस्पिटल, खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक, जनार्दन मिश्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन और नगर पंचायत मगहर, बेलहर कला, खलीलाबाद व मेंहदावल जैसे प्रतिष्ठित प्रायोजकों का समर्थन प्राप्त है। यह सहयोग आयोजन की व्यापकता और प्रभाव को और सशक्त करता है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह आयोजन महिलाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा। एक-दूसरे की सफलता से प्रेरित होकर महिलाएं अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, जिससे समाज का समग्र विकास होगा। यह आयोजन नारी प्रतिभा को निखारने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का अनूठा प्रयास है जो सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

-
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “प्रथमा-2025 महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करता है। यह विभिन्न वर्गों की नारियों को एकजुट कर उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां देगा जो सामाजिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बनेगा।”
-
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा, “प्रथमा-2025 नारी सशक्तीकरण का एक अनुकरणीय मंच है। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को प्रेरित करेगा, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देगा। यह आयोजन सामाजिक समानता और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
विज्ञापन

-
होटल सोनी इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक अखिलेंद्र सिंह ने कहा, “नारी आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। प्रथमा सम्मान ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करने का अनुकरणीय प्रयास है जो समाज में समानता और सशक्तीकरण की भावना को बल देगा।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें