फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रमोद अध्यक्ष व पशुपतिनाथ महामंत्री मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को जिला कार्यकारिणी का मनोनयन हुआ। मंडल कार्यकारिणी बस्ती की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एआरपी प्रमोद कुमार को जिलाध्यक्ष, पशुपतिनाथ भारती को जिला महामंत्री तथा रुदल प्रसाद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा धर्मेंद्र पाल सिंह व राकेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शैलेंद्र यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

डायट सभागार में हुए मनोनयन कार्यक्रम में एआरपी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने तथा विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने में एआरपी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी किसी भी समस्या के समाधान के लिए एसोसिएशन हर स्तर की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर एआरपी एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर सत्येंद्र बहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनंत दीप यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, एआरपी धीरेंद्र पांडेय, आलोक सिंह, संदीप दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें