फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में आक्सीजन प्लांअ का निरीक्षण करती मंत्री बेबी रानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
लापरवाह चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर बेहतर सफाई के लिए निर्देशित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री एवं प्रभारी बस्ती मंडल बेबीरानी मौर्य और ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखी और मरीजों से हाल-चाल पूछा। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल कुछ जगह गंदगी मिलने पर उसकी बेहतर तरीके से सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोनों मंत्री सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं। वहां पर इलाज कर रहे चिकित्सकों से जानकारी हासिल की। इसके बाद ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष में गईं। जिस चिकित्सक के कक्ष में मरीज कम मिले, उसका कारण भी पूछा। इसके बाद मरीजों से दवा मिलने समेत अन्य उपलब्ध सेवाओं के बारे में पूछा। मरीजों ने दवाओं के मिलने की बात कही। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस की व्यवस्था, हेल्प डेस्क का निरीक्षण, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे विभाग, प्रसूति, शल्यक्रिया एवं ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। इसके बाद प्रभारी मंत्री जनरल वार्ड में पहुंचीं, वहां पर भर्ती मरीजों से बीमारी के संबंध में बातचीत की। प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार जन सामान्य के स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील है। चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले अधिकारी व चिकित्सक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, विधायक गणेश चौहान, सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा, एसपी सोनम कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर अंशुमान, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें