फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय प्रबंधक महासभा का प्रस्तावित धरना स्थगित

Mon, 15 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 17 जनवरी को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय डीएम महेंद्र सिंह तंवर से हुई वार्ता में मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद जिलाध्यक्ष जय सिंह ने अपने पदाधिकारियों से बातचीत के बाद लिया है।

यूपी प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ 17 जनवरी को विभिन्न मांगों को लेकर धरने का एलान किया गया था। जिलाधिकारी को 29 दिसंबर को जिला के पदाधिकारियों के साथ प्रेषित पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जांच समिति गठित कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण प्रबंधक महासभा ने धरना स्थगित करने निर्णय लिया है। साथ ही साथ जनपद के प्रबंधकों की एक बैठक 17 जनवरी को मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद में 11 बजे बुलाई गई है। इसमें संगठन पर विस्तार से चर्चा होगी। सभी प्रबंधक समय से बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें