फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से उतरी विद्युत व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान

Tue, 08 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विद्युत व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी के मौसम में विद्युत कटौती से परेशान रहे उपभोक्ता ठंड के मौसम में भी मुसीबत झेल रहे हैं। इसकी वजह है बांस बल्ली के सहारे की जा रही विद्युत। जिससे जहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है वहीं विद्युत आपूर्ति ठप हो रही है।
विज्ञापन

जिले में शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति कम मिलने की शिकायतें आम है। जो विद्युत आपूर्ति हो रही है, वह भी लोकल फाल्ट के कारण बार-बार बाधित हो रही है। इसको लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। गांव से लेकर शहर तक किसी तरह विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लोग बांस बल्ली लगाकर घरों तक बिजली की रोशनी पहुंचा रहे हैं।
खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल के पास बंजरिया मोहल्ले में बांस के पोल पुरी तरह से झुके हुए हैं। इन पर लगे केबिल के तार इतने नीचे हैं कि यदि पास से कोई जानवर गुजरता है तो वह तार से छूते हुए जाता है।
विज्ञापन

बच्चे भी यहां पर अक्सर खेलते रहते हैं। ऐसे में यदि कभी तार टूट गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में बिजली की आपूर्ति लाइन ट्रिप करने से नहीं हो पा रही है।
 स्थिति यह है कि चकदही, नहसापार, धरैची, उमरी खुर्द, पायल पार, रानीपार आदि गांवों में दो दिनों से बिजली की आपूर्ति महज कुछ मिनट के ही हुई। लोग परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैैठे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार ने कहा कि विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सुधार देेखने को मिलेेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें