फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। तेज हवा व बारिश के चलते बिगड़ी बिजली आपूर्ति महुली में 35 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। रात्रि के समय में अंधेरा छाया रहता है और लोगाें की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
महुली कस्बा निवासी छोटेलाल वर्मा, वीरेंद्र यादव, सलमान, शानू, मनोज आदि का कहना है कि इस भीषण गर्मी में 35 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति न होने से पंखा, कूलर बेकार हो गए है। इनवर्टर भी जवाब दे गए है, जिससे मोबाइल डिस्चार्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मुखलिसपुर फीडर से जुडे़ लोगों ने बताया कि अगर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने कहा कि कर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें