फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छापामार कर बीज के 16 नमूने लिए, एक का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र में बीज व खाद की दुकानों की जांच करती टीम। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में धनघटा क्षेत्र स्थित बीज एवं खाद की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान पोस मशीन एवं भौतिक स्टॉक का सत्यापन करते हुए निर्धारित अभिलेखों का भी मिलान किया गया एवं दुकानों से संदिग्धता की स्थिति में 16 बीज के नमूने संगृहीत किए गए, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसमें धान के 13, सूडान घास चरी के तीन बीज नमूने शामिल हैं। इसके साथ ही अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि चार दुकानदारों अमित बीज भंडार हरिहरपुर, हर्ष सीड कंपनी हरिहरपुर, जनता बीज भंडार हरिहरपुर, सिंह बीज भंडार बेलडुहा छापामारी के दौरान दुकान बंद कर भाग जाने के कारण नोटिस जारी किया गया।
किसान खाद भंडार हरिहरपुर को अभिलेख अपूर्ण रखने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। परीक्षण रिपोर्ट में अमानक नमूना पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों की जांच की गई, उनमें मुन्नालाल खाद भंडार घोरखल, अंकित सीड कंपनी घोरखल, किसानसेवा केंद्र हरिहरपुर, प्रणव फर्टिलाइजर, हरिहरपुर, विकास बीज भंडार हरिहरपुर, न्यू किसान बीज भंडार हरिहरपुर, चौरसिया बीज भंडार हरिहरपुर,
विज्ञापन

किसान खाद भंडार हरिहरपुर, यादव बीज भंडार शिवबखरी, न्यू किसान सेवा केंद्र बेलडुहा, आदर्श बीज भंडार मैंसिर, आदर्श बीज भंडार मैंसिर, मौर्य बीज भंडार नौरंगिया आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में इस समय खरीफ सीजन के लिए खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। कालाबाजारी व नकली बीजों की रोकथाम के लिए आगे भी छापामारी जारी रहेगी। इस दौरान टीम में डाॅ. ब्रजेश कुमार, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें