फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा उपचार
- पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तीन दिन पूर्व महुली क्षेत्र के झकही उर्फ बेल्डुहा में कुछ लोगों ने रंजिश में एक युवक को ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ताड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

झकही उर्फ बेल्डुहा निवासी अच्छेलाल पुत्र राम आसरे का आरोप है कि शुक्रवार को गांव का चांद मोहम्मद उर्फ सत्येंद्र अपने एक अन्य सहयोगी के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि लोग ताड़ी पिलाने के लिए उसके बेटे चंदन को अपने साथ लेकर गांव के किनारे गए। आरोप है कि लोग पुरानी रंजिश में उसके बेटे चंदन को ताड़ी में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिए। जिससे उसका बेटा चंदन अचेत अवस्था में आ गया। उक्त लोग बेटे को छोड़कर भाग गए। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बेटे का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि अच्छेलाल की तहरीर पर विपक्षी चांद मोहम्मद उर्फ सतेंद्र, अरबाज के खिलाफ ताड़ी में जहर मिलाकर पिलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें