सिसवनिया मार्ग जिसके निर्माण में खराब सामग्री के उपयोग का आरोप ग्रामीण लगा रहे-संवाद
महुली। क्षेत्र महुली-सिसवनिया मार्ग से निकलकर ग्राम करनपुर की ओर जाने वाले पिच मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। राहगीरों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। एक तरफ सड़क बन रही है तो दूसरी तरफ गिट्टियां दिखने लगी हैं। इससे यह सड़क एक माह में खराब हो जाएगी। सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था और प्रशासन से इसकी जांच की मांग की थी। इधर, पीडब्लूडी के एक्सइएन एके पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।
0
सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। तारकोल और गिट्टी की मात्रा में काफी अंतर होने के कारण गिट्टियां बिखर रही हैं। इससे राहगीरों को काफी परेशानियां हो रही है। गुणवत्ता विहीन निर्माण कर सरकारी धन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण पूरा होने से पहले सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। -सुनील राजभर, ग्रामीण
0
ठेकेदार खराब सामग्री का प्रयोग कर सड़क का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। कम मात्रा में तारकोल का उपयोग किया जा रहा है। सड़क की लेबलिंग भी ठीक से नहीं की जा रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - इब्राहिम अंसारी, निवासी रजनौली
सिसवनिया मार्ग जिसके निर्माण में खराब सामग्री के उपयोग का आरोप ग्रामीण लगा रहे-संवाद
सिसवनिया मार्ग जिसके निर्माण में खराब सामग्री के उपयोग का आरोप ग्रामीण लगा रहे-संवाद