फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में शराब की दुकान हटवाने की मांग

Sun, 08 Feb 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। संपूर्ण समाधान दिवस धनघटा में महुली में स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए महिला अधिवक्ता सविता ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। उस पर क्षेत्र की कई महिलाओं और लोगों के हस्ताक्षर हैं। महिला अधिवक्ता ने कहा कि नाथनगर महुली मुख्य मार्ग पर शराब की तीन दुकानें हैं। वहां 3 बजे से रात 9 बजे तक भीड़ रहती है। शराबियों का जमावड़ा और खुले में मांस की बिक्री आम बात है। इससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। शराब की दुकान से होकर डिहवा, कुर्मीयाना, दिनरायपूर्वा और महुली का रास्ता जाता है। शराबियों की भीड़ और मांस की बिक्री से महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिवक्ता ने शराब की दुकान कहीं अन्यत्र स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें