बिजली का पोल टूटने से पिपरा बोरिंग गांव व बसहिया गांव का बिजली आपूर्ति ठप ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा पोल, गुल हुई बिजली
बेलहर। क्षेत्र के पिपरा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। रात भर बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पिपरा गांव के निकट मंदिर के पास सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे पोल और तार समेत टूटकर गिर गया। सूचना विद्युत निगम के कर्मियों ने सप्लाई बंद करा दी। रात भर बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। शुक्रवार की सुबह विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पोल व टूटे तार को सड़क से हटवाया। उसके बाद रास्ता साफ हुआ। इस संबंध में जेई अशोक कुमार विश्कर्मा ने बताया कि जल्द ही पोल लगकर सप्लाई चालू करवा दी जाएगी। संवाद