संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने विभिन्न मामले के 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापा मारा।
थाना महुली पुलिस ने वारंटी बाबूलाल निवासी गोपालपुर, जनार्दन निवासी काली जगदीशपुर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी संतोष निवासी हैंसर बाजार व अनिल कुमार चौधरी निवासी चौरा कला, वारंटी अनिल व इंद्रजीत निवासी भरवलिया पांडेय, राजन यादव निवासी नौदी, लोरिक यादव निवासी सिक्टौर, रामबहाल विश्वकर्मा निवासी सोनौरा को गिरफ्तार किया।
साथ ही थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी उमेश, कैलाश निवासी महला, विशाल निवासी कौड़िया, राघवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लंगड़ाबार, रामकुमार निवासी भिटवा, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने वारंटी मनीषा निवासी सिंगहा को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया।