फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता जयराम के घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसी असलहों की जांच की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को पुलिस सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय के तितौवा स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस ने सपा नेता के लाइसेंसी असलहों की जांच की और वापस लौट गई।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता व मेंहदावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके जयराम पांडेय के घर मंगलवार को दिन में अचानक कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाइसेंसी असलहों की जांच की। इसमें जयराम पांडेय के नाम पर तीन लाइसेंसी असलहे पाए गए। पुलिस की जांच की सूचना मिलते ही सपा नेता जयराम पांडेय एसपी कार्यालय पर पहुंच गए और जांच का विरोध किया। जयराम पांडेय ने बताया कि तीन असलहे उनके नाम से थे। शासनादेश आया था कि तीन असलहे नहीं रख सकते है, तो उसमें से एक राइफल को सरेंडर कर दिया था। इसकी रिसिविंग भी ले चुके है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नहीं दी। पुलिस जो भी उनके खिलाफ करना चाहे कर ले। वह डरने वाले नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद हाईकोर्ट की शरण लेंगे और कानूनी कार्रवाई कराएंगे। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि शासनादेश है कि कोई व्यक्ति तीन शस्त्र लाइसेंस नहीं रख सकता है। जयराम पांडेय के पास तीन शस्त्र होने की सूचना पर सिर्फ जानकारी करने पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें