फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूजा पंडालों में देर रात तक तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों और गणेश प्रतिमा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल सोमवार देर रात तक तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। मंदिरों और पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी के साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी।
महिला श्रद्धालुओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इससे महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा कायम रहा। पुलिस अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें