हरिहरपुर। सड़क हादसे में घायल नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड सात शास्त्रीनगर निवासी शिवम पांडेय पुत्र स्व. अशोक पांडेय की मंगलवार दोपहर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन सितंबर को बस्ती से घर आते समय सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे।
शिवम पांडेय (27) तीन सितंबर की रात बाइक से बस्ती से घर आते समय पाकड़डाड़ के पास अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके चलते वे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। परिजन के मुताबिक लखनऊ में इलाज के बाद वह खतरे से बाहर हो गए थे। चिकित्सकों के परामर्श पर उनकी दवा गोरखपुर से चल रही थी।
मंगलवार की दोपहर बाद शिवम के मौत की खबर से घर में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवम पांडेय बेहद मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्तित्व के थे।
उनके मौत की सूचना पर पूरे नगर में मातम छा गया। शिवम की शादी 2020 में हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के मौत की सूचना से मां भी सदमे में है। संवाद