फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक व्यायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना महुली परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक व्यायाम व शारीरिक प्रशिक्षण किया। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ तथा ड्यूटी के लिए सदैव तत्पर बनाए रखना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम एवं योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि पुलिससेवा में शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती एवं अनुशासन का विशेष महत्व है। स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के साथ ही पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकते हैं।
मॉकड्रिल के दौरान संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, टीम वर्क एवं रणनीतिक कार्रवाई का अभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों को किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में संयम एवं सतर्कता के साथ प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा टीम भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें