फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलर्ट पर पुलिस, सोशल मीडिया पर निगाह

Sun, 21 Jun 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव निवासी टाइल्स मिस्त्री आनंद की हत्या के मामले में पुलिस अलर्ट पर है। लोगोंे को अफवाह से बचने की सलाह दी गई है। वहीं आरोपी पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मुख्य आरोपी नासिर के घर और उससे जुड़ी संपत्तियों की राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की है।
प्रशासन अवैध निर्माण और सरकारी भूमि पर कब्जे की जांच कर रहा है। यदि जांच में अनियमितता मिली तो आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है।
हत्याकांड के बाद कुसम्हा और कोलकी चमरसन गांवों में अब भी पुलिस बल तैनात है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी और अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। राजस्व विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी नासिर के मकान और आसपास की जमीन का सीमांकन किया। टीम ने अभिलेखों का मिलान कर कब्जे और निर्माण की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। आनंद की हत्या के बाद उसके परिजनों और क्षेत्रीय लोगों की ओर से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग लगातार उठ रही है। इसी क्रम में प्रशासन ने भी कानूनी पहलुओं का परीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें