फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों ने कराया परीक्षण

Sun, 07 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की टीम ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। पुलिस कर्मी व उनके परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मी व उनके परिवार ने डॉक्टर से परामर्श लेकर निशुल्क होम्योपैथिक दवा लिया। रिक्रूट आरक्षियों व अन्य पुलिस कर्मियों ने चिकित्सक से अपने स्वास्थ्य समस्या का निदान पाया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर एवं अन्य आवश्यक जांच की। शिविर में आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सक ने उपस्थित लोगों को बीमारियों की रोकथाम, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा नियमित जांच की महत्ता पर बल दिया गया। चिकित्सक ने पुलिस कर्मियों को भाग-दौड़ वाली दिनचर्या में खान-पान का ध्यान रखते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिया। इस दौरान वामा सारथी अध्यक्ष संजीवनी व डॉक्टर अंकिता सिंह तथा मोना समेत अन्य पुलिस कर्मी व उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें