फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की यातायात पुलिस ने बुधवार को खलीलाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यातायात प्रभारी परमहंस ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

अजगयिबा घाट बड़गो खलीलाबाद में बुधवार को लगे मेले यातायात प्रभारी ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। स्कूल, कॉलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष प्रचार किया। नशे में वाहन न चलाने के लिए जनसंदेश अभियान चलाया। ट्रैफिक नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच किया। पोस्टर, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया। पुलिस विभाग, परिवहन विभाग तथा सामाजिक संगठनों की सहभागिता से यह अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें