फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफनाई लाश को पुलिस ने निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कब्र खोदवाकर निकलवाया किशोर का शव
विज्ञापन

सोमवार को संदिग्ध हाल में हुई थी किशोर की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। एसडीएम के निर्देश पर बुधवार की शाम को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पुलिस ने कब्र खोदवा कर बनखोरियां गांव निवासी किशोर के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित मां ने परिवार वालों पर बेटे की हत्या कर बगैर सूचना दिए दफन कर दिए जाने का आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन

बनखोरियां गांव निवासी 12 वर्षीय अंकित पुत्र नंद कुमार की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी मां को बगैर सूचना दिए ही शव को दफन करा दिया था। बुधवार को मां शर्मिला को अपने बेटे की मौत की सूचना मिली। पीड़ित मां ने आनन-फानन बेलहर थाने पर पहुंचकर पुलिस को मामले में तहरीर दी। शर्मिला का आरोप है कि उसका पति से छह वर्ष पहले से विवाद चल रहा है। उसका पुत्र अंकित अपने पिता के पास बनखोरियां ही रहता है। आरोप है कि परिवार के लोगों ने बेटे को मार दिया और बिना उसे सूचना दिए ही दफनवा दिया। एसओ अनिल कुमार दूबे की ओर से एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार तिवारी को रिपोर्ट दी गई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सुनील कुमार सरोज की देख-रेख में कब्र से शव को खोदवा कर पोस्टमार्टम कराए जाने का एसओ को निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि एसओ अनिल कुमार दूबे के साथ कब्र खोदवा कर शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें