धर्मसिंहवा। स्थानीय पुलिस ने होली को देखते हुए थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव के 50 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने मजिस्ट्रेट के साथ गांव के लोगों के साथ दो बार पीस कमेटी की बैठक भी की है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र का मुसहरा गांव होलिका दहन को लेकर काफी संवेदनशील माना जाता है, यहां पर होलिका दहन की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। हालांकि पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार होलिका दहन की जमीन पर कभी होलिका दहन नहीं किया गया है यह जमीन कब्रिस्तान के बगल में स्थित है।
गांव के लोग 2016 तक गांव के अलग-अलग स्थानों पर दहन कर लेते थे जिसे अब लोगों ने बंद भी कर दिया है। दोनों पक्षों में तनाव का सबसे बड़ा कारण 2007 में कुर्बानी के दौरान उपजा विवाद था। संवाद