फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हुड़दंग रोकने के लिए कर्री में हुई पुलिस की चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। शांति के माहौल में त्योहार मनाए जाने के लिए महुली पुलिस संकल्पित नजर आ रही है। बीते वर्ष कर्री में होली के बदरंग हुए रंग की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार को गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया।
ग्रामीणों ने पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व की खुशियां मनाने का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ शनिवार को थानाक्षेत्र के कर्री गांव पहुंचे। गांव में एसओ महुली ने ग्राम प्रधान कौशल चौधरी के नेतृत्व में मौजूद ग्रामीणों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

एसओ ने ग्रामीणों को पर्व की महत्ता समझाते हुए उन्हें होली शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। विदित हो कि बीते साल कर्री में डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद जातीय संघर्ष, मारपीट और आगजनी में बदल गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने, सीनियर सिटीजन पर जबरिया रंग डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों और आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की निगाह रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें