फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी को गोली मारने के आरोपी चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारी को गोली मारने के आरोपी चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- घटना में प्रयुक्त बाइक, दो हेलमेट, पिस्टल और कारतूस बरामद
- व्यापारी को गोली लगने के बाद लूटपाट किए बगैर भाग निकले थे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। 12 दिन पूर्व बखिरा क्षेत्र के मलिकजोत निवासी सराफा व्यापारी तस्सदुक हुसेन को गोली मारकर घायल करने की घटना में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को लेडुआ-महुआ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक, दो हेलमेट, पिस्टल और कारतूूूस बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने लूट की नीयत से ही सराफा व्यापारी को गोली मारने की बात बताई।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि आठ मार्च की शाम को मलिकजोत निवासी सराफा व्यापारी तस्सदुक हुुुसेन को कम्हरिया से दुर्गजोत जाने वाले नहर मार्ग पर हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में सराफा व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घटना में शामिल चार बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों में बखिरा कस्बे के औघड़ टोला निवासी अलीम, नूर आलम, बखिरा पीएचसी के पास के रहने वाले मोहम्मद साहिल उर्फ शाह मोहम्मद और मलिकजोत निवासी बब्लू उर्फ इस्लाम शामिल हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक व दो हेलमेट बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि सराफा व्यापारी तस्सदुक हुसेन की बेलहर क्षेत्र के गोईठहा बाजार में सोने चांदी की दुकान हैं। चारों बदमाशों ने मिलकर व्यापारी को लूटने की साजिश रची थी। आरोपी बबलू और मोहम्मइ साहिल उर्फ शाह मोहम्मद ने रेकी की। तस्सदुक के आने-जाने वाले रास्ते की जानकारी अलीम और नूर आलम को दी गई। घटना के दिन बबलू की सूचना पर मोहम्मद साहिल गोइठहा बाजार गया और फिर रेकी करके व्यापारी के दुकान से निकलने की सूचना दी। उसके बाद बाइक से नूर आलम और अलीम ने व्यापारी का पीछा किया। नूर आलम बाइक चला रहा था और अलीम पीछे बैठा था। दोनों हेलमेट लगाए थे और कम्हरिया नहर पुलिया के पास मोहम्मद अलीम ने तस्सदुक को गोली मार दी। उसके बाद घबड़ाकर दोनों बदमाश भाग गए। सराफा व्यापारी के पास झोले में मौजूद जेवरात व लाइसेंसी रिवाल्वर सुरक्षित मिला था। घटना में शामिल बदमाश अलीम के खिलाफ पूर्व में अपहरण, आर्म्स एक्ट, गबन और गैंगस्टर एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। जबकि बदमाश बबलू उर्फ इस्लाम बखिरा थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके खिलाफ लूट व चोरी का केस दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया। जबकि पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को आईजी बस्ती की ओर से 25 हजार और एसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें