फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस का कारनामा, घायल दंपती पर ही केस दर्ज

Wed, 17 Apr 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के ग्राम अगया उर्फ सिदाही का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अगया उर्फ सिदाही में सोमवार रात लगभग दस बजे रास्ते के विवाद को लेकर पटीदारों ने एक दंपती की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस जहां इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ उल्टे ही घायल दंपती के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में एक पुलिस कर्मी की भूमिका से पीड़ित ने इंसाफ नहीं मिल पाने की बात कही है।
महुली क्षेत्र के अगया उर्फ सिदाही गांव में रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार रात्रि में इसी बात को लेकर पट्टीदारों ने सीमा और उसके पति नागेंद्र के ऊपर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। पिटाई से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह पीड़ित रात्रि में ही थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा पुलिस को बताया। लेकिन पुलिस हीलाहवाली करते हुए सुबह थाने पहुंचने की बात कहते हुए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह अगया उर्फ सिदाही गांव निवासी पीडिता सीमा पत्नी नागेंद्र की तहरीर पर पटीदार जसवंत, अमित व सत्यपाल पुत्रगण राममूरत व राममूरत की बहू बबली पर लाठी डंडा लेकर गाली गलौज देते हुए बुरी तरह मारने पीटने आरोप लगाते हुए मारने पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज कराया हैं। इसी मामले में पुलिस ने कुछ ही देर बाद कमलावती पत्नी स्वर्गीय राममूरत की तहरीर पीडित दंपती सीमा और उसके पति नगेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर एक पक्ष के तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें