फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकसित वाइब्रेंट विलेज के प्रतिभागियों के साथ पीएम ने किया वर्चुअल संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के युवा प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया।
जिले में एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें युवा स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को देखा और सुना।
विज्ञापन

माय भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में देशभर के तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026 के लिए किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के चयनित सीमावर्ती गांवों का भ्रमण किया तथा वहां स्थानीय समुदायों के साथ रहकर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सहभागिता की। सीमावर्ती गांवों में प्रवास के दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं को निकट से जाना, स्थानीय परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान, स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता, पौधरोपण, युवा संवाद, स्थानीय कारीगरों एवं ग्रामवासियों से संवाद जैसी अनेक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन

इस अनुभव ने युवाओं में राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता तथा सीमावर्ती गांवों के महत्व के प्रति नई समझ और प्रेरणा का संचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें