फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा में शासन की गाइडलाइन के पालन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना मेंहदावल में शनिवार को डीजे संचालकों, कांवड़ यात्रा समितियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान यात्रा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शासन की गाइडलाइन का पालन कराने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्ग, यात्रा की तिथियों, श्रद्धालुओं की संभावित संख्या, रात्रि विश्राम स्थलों, जलाभिषेक स्थलों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, विद्युत सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल और आपातकालीन सेवाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीजे संचालकों को निर्देश दिए गए कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन की निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर किया जाए। अश्लील, भड़काऊ अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों का प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें