फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांव- गांव बनाए जाएंगे खेल के मैदान, मनोरंजन की भी होगी व्यवस्था

Sun, 22 Oct 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्रामीण युवाओं को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू की है। गांव-गांव खेल के मैदान बनाए जाएंगे। यह खेल का मैदान मनरेगा के तहत बनेगा। सरकार ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति आगे बढ़ाने के लिए अब गांव स्तर पर खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इसमें परिषदीय विद्यालयों के परिसर को खेल के मैदान के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर खेल का मैदान विकसित किया जाना है। इसके लिए डीएम की ओर से निर्देश मिला है। अब तक करीब 100 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। खास तौर पर परिषदीय स्कूलाें में खेल का मैदान बनाया जाएगा। इसमें वाॅलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, कुश्ती आदि खेलों के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही झूले भी लगाए जाएंगे। इसके पीछे उद्देश्य है कि युवा खेल के साथ मनोरंजन भी कर सके। प्रति खेल मैदान पर दो लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि खेल के मैदान बनाने के लिए जमीन का चिह्नांकन कर उसकी सूची मनरेगा सेल को उपलब्ध कराएं।
00
गांव स्तर पर खेल की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। खेल के मैदान बनाए जाने के लिए जमीन की तलाश शुरू करा दी गई है। अब तक 100 गांव में जमीन तलाश ली गई है। मनरेगा के बजट से खेल का मैदान बनाया जाएगा। -महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें