धनघटा। महुली पुलिस ने पानाराम निवासी गैंग सरगना समेत दो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पानाराम निवासी शिव कुमार उर्फ अतुल गुप्ता गैंग बनाकर असामाजिक कार्यों में शामिल रहता था। सदस्यों को टीम बनाकर शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न कर रहा था। छेड़खानी के साथ अन्य कृत्य में शामिल रहता था। उन्होंने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद गिरोहबंद का लीडर शिव कुमार उर्फ अतुल गुप्ता पुत्र चिरंजीव उर्फ चिरंजुलाल गुप्ता एवं राम केश पुत्र बैजनाथ निवासी पानाराम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।