फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डंपिंग ग्राउंड से खेतों में पहुंच जा रही पाॅलीथिन, किसान परेशान

Wed, 24 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में डंपिंग ग्राउंड से खेतो में पहुंच रहा पाली​थिन-संवाद
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाए जा रहे कूड़ा से खेतों में जा रही पालीथिन से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेट बंद न रहने से डंपिंग ग्राउंड से उड़कर तमाम प्रकार के सामान खेतों में आ जा रहे हैं। जिससे खेती-बारी प्रभावित हो रही है। नगर पंचायत प्रशासन से डंपिंग ग्राउंड का गेट समय से बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत धर्मसिंहवा के देउरा के पास डंपिंग ग्राउंड (कूड़ा घर) बनाया गया है। नगर पंचायत से उठाए जा रहे गंदगी को ले जाकर के वहीं पर प्रतिदिन डाला जाता है। डंपिंग ग्राउंड में डाले जा रहे हैं पन्नी व पैकेट बरसाती उड़कर किसानों के खेत में जा रहे हैं। जिससे उन्हें खेती बारी कार्य करने में काफी समस्या आ रही है। किसान रितिक पांडेय, नर्वदेश्वर पांडेय, उमेश वर्मा, धर्मेंद्र गौड़, राजेश्वर पांडेय, श्रवण गौड़ आदि ने बताया कि कूड़ा डालने के बाद भी डंपिंग हाउस का गेट नहीं बंद होता है। इसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
नगर पंचायत प्रशासन के जिम्मेदार लोगों से मांग है कि कूड़ा डालने के बाद डंपिंग हाउस का गेट बंद कर दिया जाए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि डंपिंग हाउस से किसानों की हो रही समस्या से वह अवगत नहीं थे। अगर समय से गेट बंद नहीं होता है तो उस पर ध्यान दिया जाएगा और समय से गेट बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें