फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच करोड़ से सुधरेगी मेंहदावल कस्बे की तस्वीर

Tue, 13 Aug 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन ने स्वीकृत की धनराशि, टेंडर प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे के विकास के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे सड़क, नाली और स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने टेंडर प्रकिया पूरी की है। उम्मीद है कि अगले माह से कार्य शुरू हो जाएगा, इससे नगरवासियों को लाभ मिलेगा।
मेंहदावल नगर पंचायत के विकास की कड़ी विधायक की पहल के बाद हरी झंडी मिली है। विधायक के पहल पर नगर विकास विभाग ने नगर पंचायत के विकास के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मिली धनराशि से नगर पंचायत प्रशासन ने परिषदीय विद्यालय भरवलिया पांडेय, प्राथमिक विद्यालय सियर, प्राथमिक विद्यालय बराखाल समेत कई विद्यालयों के कायाकल्प का टेंडर किया है। वहीं मंझरिया तिवारी स्थित मंदिर और पोखरे का सुंदरीकरण, काटी वार्ड के बसडीला में मंदिर व पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य होना है।
विज्ञापन


इसके अलावा नायक टोला, उत्तर पट्टी बैलवनवा बराखाल समेत कई वार्डों में आरसीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी की है। अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि शासन द्वारा स्वीकृत धन के सापेक्ष टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। गुणवत्तायुक्त कार्य कराया जाना नगर पंचायत प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




मेंहदावल नगर पंचायत के विकास के लिए शासन ने धन आवंटित किया है। टेंडर की प्रक्रिया नगर पंचायत प्रशासन ने पूरा कराया है। जल्द ही विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

- अनिल त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें