फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर कल बंद रखेंगे पेट्रोल पंप

Wed, 11 Oct 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के एक होटल में बैठक करते पेट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक शहर के एक होटल में आयोजित हुई, जिसमें सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि 13 अक्टूबर को यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट के आह्वान पर पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


बैठक में पेट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दो अक्टूबर को लागू किए गए नियम को वापस लिया जाए। चार नवंबर 2016 को एसोसिएशन के साथ किया गया समझौता लागू किया जाए तथा डीजल-पेट्रोल पर भी जीएसटी लागू किया जाए। टैंकर से डीलरों को पूरी सप्लाई दी जाए।

हमारे नाजिल से जितना तेल निकले कंपनी हमसे उतने का पैसा ले न कि टैंकर सप्लाई के आधार पर, जिससे टैंकर की चोरी रोकी जा सके। टैंकर से हो रहे खुले आम चोरी को रोका जाए।
विज्ञापन


बैठक में पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उपाध्यक्षकृष्णचंद्र उर्फ़ राजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, मीडिया प्रभारी हेमंत गुप्ता, संरक्षक अष्टभुजा शुक्ला, विधायक धनघटा श्रीराम चौहान सत्यपाल पाल, रामगोपाल रूंगटा, अमरनाथ रूंगटा, विजय रूंगटा, दिनेश बहादुर सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, महेंद्र सिंह, श्रवण अग्रहरी, सचितानंद पांडेय, फिरोज अहमद, सुधांशु सिंह, विनय कुमार सिंह, पीसी प्रसाद, आशीष गुप्ता, ऊषा देवी, दीपक गुप्ता, मुन्ना मिश्रा, राजेश सिंह, शैलेश कुमार उपाध्याय, गुलरेज अहमद, नसीम अहमद आदि  उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें