फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी

Wed, 11 Oct 2017 12:02 AM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
पीडब्लूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते रालोद उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि नोएडा में हुआ एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस ने एक निर्दोष को पकड़कर फर्जी केस दर्ज कर उसका एनकाउंटर कर दिया। यही प्रदेश सरकार की उपलब्धि है। मंगलवार को पीडब्लूडी डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत में जयंत ने कहा कि दिन प्रतिदिन चीनी मिलें बंद होती जा रहीं हैं। गन्ना किसानों के लिए नई नीति लागू कर दी गई है। मिल का क्षेत्रफल तय कर दिया गया है। उसी क्षेत्र के हिसाब से गन्ना किसान अपने गन्ने को मिल में ले जा कर बेच सकेंगे। केंद्र सरकार ने ट्रैक्टर पर रोड टैक्स लगा गया है। अब कोई किसान अगर ट्रैक्टर खरीदता है तो उसे 28 प्रतिशत जीएसटी देनी होगी और हर माह रोड टैक्स देना पड़ेगा। भाजपा सरकार किसानों को मिटाना चाहती है। भाजपा ने वादा किया था कि केंद्र में आने के बाद किसानों के लिए कई नीतियों को लागू करेंगे, पर सरकार में आने के बाद किसान विरोधी नीतियां लागू की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। जब बजट नहीं देंगे तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कैसे होंगी। प्रदेश मेेें रोजगार के लिए सारे दरवाजे बंद हो चुके है। किसानों की समस्याओं को लेेेेकर 12 अक्टूबर को मेरठ में सम्मेलन बुलाया गया है जहां अगली रणनीति तय की जाएगी। निकाय चुनाव पर कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद, गंगा सिंह सैंथवार, जिलाध्यक्ष रामानंद गौड़, प्रदेश सचिव पप्पू खान समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं अजय सिंह सैंथवार अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें