फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पेट्रोल पंपों पर हवा मशीन मिली खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पेट्रोल पंपों पर हवा मशीन मिली खराब
विज्ञापन

डीएम की ओर से गठित टीम ने की 15 पेट्रोल पंपों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम की गठित टीम ने अभियान चला कर पेट्रोल पंपों की जांच की। जांच में चार पेट्रोल पंपों पर हवा की मशीन खराब हाल में पाई गई। डीएसओ ने संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

डीएसओ राजीव शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर डीएम दिव्या मित्तल ने पेट्रोल पंपों की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने कुल 15 पेट्रोल पंपों की जांच की। डीएसओ ने बताया कि एसडीएम मेंहदावल की जांच में क्षेत्र के दो पंपों पर हवा की मशीन खराब पाई गई। जबकि एसडीएम धनघटा की जांच में भी धनघटा क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर हवा की मशीन खराब हाल में मिली। नियम है कि पेट्रोल पंपों पर हवा की मशीन सुदृढ़ हाल में हो। इस संबंध में कार्रवाई के लिए संबंधित कंपनियों को संस्तुति रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें