फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकार, 16 पंप सूखे

विज्ञापन
दुलहापार पेट्रोल पंप तेल के अभाव में बंद पडा।
विज्ञापन
पौली में दो, धनघटा में चार और मेंहदावल के 10 पंपों पर नहीं है डीजल-पेट्रोल
विज्ञापन

वाहन और गैलन के साथ पंपों पर लग रही लाइन
संतकबीरनगर/रोसयाबाजार। पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार है। आलम यह है कि पौली में दो, धनघटा में चार और मेंहदावल में 10 पंपों पर डीजल-पेट्रोल नहीं है। इससे लोग परेशान हैं।
पौली में लोगों ने बताया कि काफी परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन चालक जितेंद्र, अशोक यादव, रविंद्र यादव, नरसिंह प्रजापति, शिव कुमार, लल्लन प्रसाद यादव ओमकार हीरा लाल राकेश कुमार देवीचरन सुभाष सहित तमाम लोगों ने बताया कि दुल्हापार में पेट्रोल नहीं था। दोपहर बाद मिलना शुरू हुआ तो भीड़ लग गई। लोगों को आने-जाने में तेल की जरूरत पड़ती है, न मिलने पर परेशानी होती है।
विज्ञापन

मेंहदावल में डीजल के लिए मारामारी
मेंहदावल। डीजल तथा पेट्रोल न मिलने से लोग परेशान हैं। स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए लंबी लाइन लग रही है। जहां पंप पर डीजल उपलब्ध है, वहां सैकड़ों लोग गैलन लेकर तेल लेने पहुंच रहे हैं, जिससे अफरा तफरी का माहौल बनता जा रहा है। क्षेत्र में कुल 12 पेट्रोल पंप हैं, जिसमें 10 पंप पर पेट्रोल डीजल दोनों उपलब्ध नहीं है।
मेंहदावल नगर क्षेत्र में पांच पेट्रोल पंप हैं, जिसमें केवल एक पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री रविवार को हो रही थी। यहां लंबी भीड़ देखी गई। गैलन लेकर सैकड़ों लोग डीजल लेने पहुंचे। करीब आधा किलोमीटर लंबी कतार बताई जा रही है, जबकि बखिरा मार्ग पर स्थित एचपी के पंप पर केवल पेट्रोल की बिक्री देखी गई। यहां डीजल उपलब्ध नहीं था। नगर के तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह से सूखे रहे।
यही हाल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सात पेट्रोल पंपों का रहा। जहां डीजल तथा पेट्रोल उपलब्ध नहीं पाए गए। जरूरतमंद लोग इसके लिए भटक रहे हैं, जिस पंप पर डीजल तथा पेट्रोल होने की सूचना मिल रही है, वहां सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जा रही है। डीजल के लिए किसान गैलन लेकर पहुंच रहे हैं।

डीजल पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध नहीं है। खेती का समय है धान की रोपाई से पहले खेतों में पानी चलना है धान का बेहन डालना है, लेकिन समय से डीजल न मिल पाने के कारण खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

-दिवाकर सिंह, किसान


क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं है, जिस पंप पर उपलब्ध है वहां 1000 रुपये से अधिक का डीजल नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में खेती का काम कैसे हो पाएगा।
-श्रीकांत निषाद, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें